/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/11/2-1636609520.jpg)
असम के करीमगंज (Assam Karimganj)में बड़ा सड़क हादसा (Road accident) हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे।
हादसा गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में हुआ। करीमगंज असम-त्रिपुरा बॉर्डर पर स्थित जिला है। बताया जा रहा है कि मृतक छठ पूजा (chhath puja) करके ऑटो से लौट रहे थे।
करीमगंज थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। यह हादसा करीमगंज के बैठाखाल इलाके में हुई। हमें जानकारी मिली है कि इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। एक शव करीमगंज सिविल अस्पताल में पहुंच गया है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, आज सुबह बैठाखाल पाथरखंडी में एक दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। एक घायल अस्पताल में भर्ती है। असम पुलिस (Assam police) ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुटी है, जो ऑटो को टक्कर मारने के बाद भाग गया। संवेदनाएं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |