असम के पूर्व विधायक और खेल कार्यकर्ता राणा गोस्वामी नहीं रहे। उनका का आज निधन हो गया है। राणा गोस्वामी ने असम विधानसभा में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए एक विधायक के रूप में कार्य किया था। राणा गोस्वामी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष भी थे। वह गुवाहाटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव भी थे।

असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने राणा गोस्वामी के निधन पर दुख व्यक्त किया। केशब महंत ने ट्वीट किया कि “पूर्व चायगांव विधायक और खेल कार्यकर्ता राणा गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले, ”।