/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/10/26/a-1666764085.jpg)
असम में चक्रवात सितरंग के कारण मंगलवार को भी स्थिति गंभीर बनी रही। यहां चक्रवाती तूफान के कारण आई बाढ़ से 83 गांव के करीब 1100 लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और बारिश के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार, तूफान से 1146 लोग प्रभावित हुए हैं और 325.501 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- थल सेना प्रमुख ने किया सिक्किम का दौरा, जवानों को दी दिवाली की बधाई
अधिकारियों ने बताया, सितरंग ने असम में सोमवार को प्रभावित करना शुरू किया। राज्य के नगांव जिले के कई क्षेत्रों में तूफान के कारण कई पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए। रिपोर्टों के मुताबिक, कलियाबोर, बामुनि, सकमुठिया चाय बागान और बोरलीगांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, तूफान में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- अरुणाचल के गांवों में अब अफीम की जगह कद्दू की खेती कर रहे किसान
बता दें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चक्रवात सितरंग को लेकर सोमवार को ही चेतावनी जारी की गई थी। इसके तहत चक्रवात सितरंग के कारण असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया था कि बांग्लादेश में चक्रवात गहरा दबाव क्षेत्र बना रहा है, जिसके आने वाले सप्ताह में उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश, अगरतला और शिलांग की तरफ बढ़ने की संभावना है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |