/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/11/himanta-biswa-sarma-1639192480.jpg)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को अपना आपा खो दिया और नागांव के उपायुक्त पर अपने दौरे के दौरान कथित तौर पर 'बरहामपुर सड़क को अवरुद्ध' करने का आरोप लगया।
मुख्यमंत्री ने डीसी नगांव को गुस्से में कहा, 'डीसी साहब ये क्या नाटक है, क्यू गाड़ी रुकवाया है यहां? कोई राजा-महाराजा आ रहा है क्या?'
उल्लेखनीय है कि असम के मुख्यमंत्री ने हमेशा नागरिकों के लिए न्याय को प्राथमिकता दी है। राज्य में COVID-19 के प्रकोप के बीच महामारी के खिलाफ असम की लड़ाई में सरमा एक 'हीरो' के रूप में उभरे रहे हैं।
इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों को अपने व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को छोड़ने के लिए कहा था। जिसमें उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी की संस्कृति करार दिया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |