/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/12/2-1641958694.jpg)
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) को बिहू के अवसर पर 10 किलोग्राम की एक मछली तोहफे में मिली है। उजान बाजार के मछली व्यापारियों के जनप्रतिनिधियों ने सीएम को यह मछली तोहफे में दी है।
सीएम के ट्विटर पेज पर तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें हिमंता मछली पकड़े नजर आ रहे हैं। वो मछली व्यापारियों के जनप्रतिनिधियों के साथ नजर आ रहे हैं।
राज्य में माघ बिहू त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने सीएम को यह मछली तोहफे में दी है। बता दें कि असम में यह त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह पर्व फसलों की कटाई और उससे उपजे उल्लास का प्रतीक है।
कहा जाता है कि प्रकार सूर्य देव के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में लोहड़ी, दक्षिण में पोंगल मनाया जाता है उसी उत्तर पूर्वी राज्य असम में माघ बिहू मनाया जाता है। पोंगल की ही तरह बिहू भी किसानों का ही त्योहार है।
উৰুকাৰ প্ৰাকক্ষণত বৃহত্তৰ উজানবজাৰ নিবনুৱা মৎস্য ব্যৱসায়ী সন্থাৰ তৰফৰ পৰা ১০ কিলো ওজনৰ চিতল মাছ উপহাৰ হিচাপে লাভ কৰি আপ্লুত হৈছোঁ। জাতিটোৰ গতিশীল সাংস্কৃতিক সত্তা আৰু জীৱনবোধৰ সবল অভিব্যক্তি হৈছে মাঘ বিহু। আশাকৰোঁ অসমীয়াৰ বাপতি সাহোন এই বিহুৱে সকলোৰে জীৱন ভোগেৰে ওপচাই তুলিব। pic.twitter.com/QFPgTUQTej
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 11, 2022
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |