आज असम के तेजपुर के सबसे एनर्जेटिक राजनेता और सांसद पल्लब लोचन दास (Pallab Lochan Das) का जन्म दिन है। इन्होंने अपने आज 43 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने भी जन्म दिन की बधाई दी है।  

मुख्यमंत्री हिमंता (CM Himanta biswa) ने ट्वीट कर कहा, "तेजपुर के ऊर्जावान सांसद श्री पल्लब लोचन दास जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे राज्य की प्रगति के लिए काम करने का आपका उत्साह संक्रामक है, माँ कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दें "।




जानकारी के लिए बता दें कि पल्लब लोचन दास (Pallab Lochan Das) असम से भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। वह 2011 और 2016 में रंगपारा निर्वाचन क्षेत्र से असम विधान सभा चुनाव में चुने गए थे। वह वर्तमान में तेजपुर से वर्तमान सांसद हैं। वह 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने थे। इनका जन्म 31 दिसंबर 1978 में हुआ और शिक्षा गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज पूरी की है।


इसी के साथ हिमंता ने ढेकियाजुली, असम के प्रख्यात साहित्यकार (litterateur) श्री छबीलाल उपाध्याय (Chhabilal Upadhyaya) को उनके नेपाली कविता संग्रह "उषा अनिरुद्ध" के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

हमारे लिए गर्व का क्षण!