/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/08/1-1638934890.jpg)
असम पुलिस (Assam Police) ने कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (Constable and Sub-Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेंट से एप्लिकेशन मांगे हैं। इसके अलावा इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें कि असम पुलिस रिक्वायरमेंट प्रोसेस 10 दिसंबर से शुरू होगा और एप्लिकेशन समिट करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2022 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असम पुलिस में कुल 2134 कांस्टेबल पद और 306 इंस्पेक्टर पद होंगे।
वहीं रिक्वायरमेंट नोटिफिकेशन के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) द्वारा राज्य पुलिस विभाग में 6000 पदों को भरने की योजना बनाई गई है। इससे पहले, 23 नवंबर को असम के सीएम द्वारा आयोजित एक समीक्षा बैठक में सरमा ने घोषणा की कि पुलिस के लिए कुल 1000 नए क्वार्टर और डीजीपी और आयुक्त कार्यालयों के लिए बुनियादी ढांचे का उन्नयन भी किया जाएगा।
कैंडिडेट को ध्यान देना चाहिए कि सलेक्शन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और शारीरिक स्टैंडर्ड टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। हालांकि, परीक्षा की तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। असम पुलिस द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
सब इसंपेक्टर पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |