
भारत के जवान मातृभूमि की रक्षा हेतु विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे रहते हैं। BSF जवान जो कि देश की आन, बान और शान के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर सीमा की रक्षा करते हैं। अब इन्हीं जवानों का एक वीडियो आया है। इस वीडियो में BSF के कुछ जवान एलओसी के पास बर्फ से ढंकी जगह पर अपनी ड्यूटी करते हुए डांस कर रहे हैं। यह वीडियो बीएसएफ कश्मीर के आधिकारिक हैंडल से जारी किया गया है।
BSF के जवानों का यह वीडियो एलओसी के पास केरन सेक्टर का है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि बीएसएफ के जवानों ने कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच बिहू पर्व मनाया है। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने डांस करके बिहू का जश्न मनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ जवान एक साथ स्लो मोशन में डांस कर रहे हैं और एक पारम्परिक गाने पर एन्जॉय कर रहे हैं।
इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि केरन सेक्टर में बीएसएफ के ये जवान बर्फ के बीच घिरे हुए हैं, उनके आसपास बर्फ ही बर्फ है। BSF कश्मीर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसको पीएमओ और गृह मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया गया है।
Watch Video-
Mountains and mountains of snow, blinding blizzards, freezing temperatures, stress of 24 hours vigil #LoC , away from homes; this all didn’t deter BSF troops to dance few steps & celebrate #Bihu at FDL in #Keran Sector #ForwardArea .@PMOIndia @HMOIndia @BSF_India pic.twitter.com/65c1viqskU
— BSF Kashmir (@BSF_Kashmir) January 16, 2022
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |