
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने असम में BJP को बड़ा झटका दिया। आज भाजपा युवा मोर्चा सदस्य उदिता दास AAP में शामिल हो गई हैं। इसकी सूचना आम आदमी पार्टी की तरफ से Aam Aadmi Party Assam के फेसबुक पेज पर भी जारी की गई है।
Aam Aadmi Party Assam ने अपने फेसबुक पेज पर भाजपा युवा मोर्चा सदस्य उदिता दास की अपनी पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें भी शेयर की है। आपको बता दें कि भाजपा की तरफ से युवा मोर्चा में उदिता दास काफी सक्रिय महिला नेता रही है।
आपको बता दें कि Aam Aadmi Party Assam ने राज्य में अपने प्रचार के साथ ही प्रसार करने के लिए ताल ठोक दी है और भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं को तोड़ने में लगी हुई है। इससे पहले भी आप के नेताओं ने सरूपथर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत रंगजन और लेटेकुजन चाय बागान के 6 चाय जनजाति युवा नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है।
आम आदमी पार्टी असम राज्य संयुक्त संयोजक राजीब सैकिया के सिद्धांतों और काम की राजनीति की ओर आकर्षित हुए पी असमिया राज्य संयुक्त समन्वयक राजीव सैकिया अब आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हो गए हैं।
वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं और पहले भाजपा में थे। गोलाघाट जिला आप के सचिव जान अली और युवा कार्यकर्ता जयंता कोंवर भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। AAP असम की ओर से सभी नए सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |