/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/27/MP-gaurav-gogoi-1614402102.jpg)
असम में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होने वाले हैं। पहला चरण 27 मार्च को शुरू होगा। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार प्रसार में तेजा ला दी है। जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग ने आचार सहिंता लागू कर दी है। लेकिन डोर टू डोर प्रचार करने की इज्जात दी है। इसी कड़ी में असम में सत्ताधारी भाजपा सरकार ने खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस भाजपा की कमियां गिनानें लगी हुई है।
इसी तरह से असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने असम में भाजपा सरकार पर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बढ़ती दर के लिए चौतरफा हमला किया है। कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन के तहत असम को कई मायनों में बदल दिया गया है पूरे देश में महिलाओं के लिए असुरक्षित जगह है। गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा के तहत, असम भारत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बन गया है।
गौरव ने बताया कि 2019 में, NCRB ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के संबंध में असम को नंबर 1 पर रखा। सबसे अच्छा बनने के बजाय, हम सबसे बुरे होते जा रहे हैं! यही कारण है कि असम ने बीजेपी पर भरोसा खो दिया है। शायद, 2019 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, असम लगातार तीसरे वर्ष महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर में सबसे ऊपर है। 2019 में, असम ने 177.8 प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की उच्चतम दर दर्ज की थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |