/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/19/rr-1634630766.jpg)
असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता (Assam BJP president Bhabesh Kalita) ने कथित तौर पर कहा है कि " राज्य सरकार पेट्रोल की कीमत (petrol price) 200 रुपये को छूने के बाद दोपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने पर विचार करेगी "। भाबेश कलिता ने कहा, "जब पेट्रोल की कीमतें 200 रुपये तक पहुंच जाती हैं, तो राज्य सरकार से दोपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग की अनुमति के लिए संपर्क किया जा सकता है।"
कारों से बचना चाहिए और ट्रिपलिंग का विकल्प चुनना चाहिए -कलिता
कलिता (Bhabesh Kalita) ने कथित तौर पर असम के तामुलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यह विचित्र टिप्पणी की है। यही नहीं असम भाजपा प्रमुख (Assam BJP president) ने यह भी कहा कि " लोगों को कारों का उपयोग करने से बचना चाहिए और इसके बजाय ट्रिपलिंग का विकल्प चुनना चाहिए "।
बता दें कि पेट्रोल और डीजल (petrol-diesel prices) की बढ़ती कीमतों से पूरे असम के यात्रियों में भारी नाराजगी है। असम में ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब में गहरे छेद कर दिए हैं। आम लोगों की आय पहले ही पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने संकट को और बढ़ा दिया है।
इस बीच गुवाहाटी में आज जहां पेट्रोल 101.97 रुपये के भाव पर बिक रहा है वहीं डीजल का भाव 94.43 रुपये दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने आगे कहा कि राज्य में सरसों की फसल की कटाई के बाद सरसों के तेल की कीमतों में भी गिरावट आएगी। भाबेश कलिता (Bhabesh Kalita) ने कहा, "सरसों की फसल की कटाई के बाद, खाना पकाने के तेल की कीमतों में भी और कमी आएगी।"
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |