असम के बारपेटा जिले में पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 'विशाल' हाथी के दांत (elephant tusks) बरामद किए हैं। बता दें कि हाउली पुलिस स्टेशन, बारपेटा रोड पुलिस स्टेशन और CRPF की 10वीं बटालियन के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा संयुक्त अभियान में दांत बरामद किए गए।




पुलिस ने हाथी के दांत (elephant tusks) रखने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने हाथी के दो दांत के अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत (DGP Bhaskar Jyoti Mahanta) ने ट्वीट किया कि “कल हाउली के मुतुपोरी गांव में 2 विशाल हाथी दांत बरामद किए गए। ऑपरेशन हाउली और बारपेटा रोड पीएस द्वारा एक संयुक्त प्रयास था। हाथी दांत ले जाने वाले 5 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है।