/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/20/Congress-Grand-Alliance-1611122682.jpg)
आगामी असम विधानसभा चुनाव 2021 से लड़ने के लिए कांग्रेस ने मौलाना बदरुद्दीन अजमल की अगुवाई वाली AIUDF और चार अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन का गठन किया। महागठबंधन का गठन कांग्रेस, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF), सांसद अजीत भुइयां के नेतृत्व वाले अंचलिक गण मोर्चा, CPI, CPI (M) और CPI (ML) सहित पार्टियों के साथ किया गया है। इस खबर की पुष्टि कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष रिपुन बोरा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है। बोरा ने जानकारी दी कि उन्होंने असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए हाथ मिलाया है।
विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस, AIUDF, आंचलिक गण मोर्चा, सीपीआई के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। CPI (M) और CPI (ML) बैठक के बाद, कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघे और कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन की घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में AIUDF के महासचिव अमीनुल इस्लाम, विधायक राशिद हक चौधरी, अंचल गण मोर्चा के नेता अजीत भुयान, मंजीत महंता, CPI, CPI (M) और CPI (ML) के नेता शामिल हुए।
मीडिया को संबोधित करते हुए, रिपुन बोरा ने कहा कि 'ग्रैंड एलायंस' (महागठबंधन) में एक घोषणापत्र होगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने असम के लोगों के साथ चर्चा के बाद ’ग्रैंड अलायंस’ बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के चयन को लेकर भी चर्चा चल रही है। बोरा ने कहा कि वर्तमान में, केवल ये पार्टियां ही ग्रैंड अलायंस’ में होंगी। दरवाजा सभी के लिए खुला है, अगर कोई पार्टी आगे आती है, तो हम उनका स्वागत करेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |