SEBA यानि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम ने आज 10 अगस्त 2022 को असम SLRC एडमिट कार्ड 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से SLRC असम सीधी भर्ती ग्रेड 3 एडमिट कार्ड  sebaonline .org से डाउनलोड कर सकते हैं। SLRC ग्रेड III एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया निचे दी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः ब्लाउज का सिर्फ एक बटन लगाकर घूमने निकल पड़ीं दिशा पाटनी, जिसने भी देखा उड़ गए होश, देखें VIDEO

असम SLRC एडमिट कार्ड 2022 को 21 अगस्त 2022 से आयोजित होने वाली ग्रेड III परीक्षा के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने आवेदन नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार एसएलआरसी प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ेंः 48 साल की मलाइका अरोड़ा इस उम्र में भी खुद को कैसे रखती हैं जवां, राज खोल रहा है ये वीडियो

असम एसएलआरसी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड ऐसे करें

- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।

- होमपेज पर ग्रेड III पोस्ट 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' वाले लिंक पर क्लिक करें।

- एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

- आपका असम एसएलआरसी ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

सभी को सलाह दी जाती है कि वे अपने एसएलआरसी असम ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2022 को मुख्य दिन परीक्षा हॉल में ले जाएं, क्योंकि इसके बिना उन्हें पेपर देने की अनुमति नहीं होगी। इसकी एक प्रति प्रिंट करें।