अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की घड़ी (diego maradona watch) को आखिरकार असम पुलिस (Assam police) ने बरामद कर लिया है। इसके लिए असम पुलिस ने दुबई पुलिस (dubai police) के साथ इस खास मिशन को अंजाम दिया। इसके साथ ही पुलिस ने चोर को भी पकड़ लिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मामले की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर लिखा कि महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना (diego maradona) की घड़ी को बरामद कर लिया गया है और वाजिद हुसैन को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे शिवसागर से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दुबई में दिवंगत फुटबॉलर माराडोना के सामान का भंडारण करने वाली कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वहीं पर उसने माराडोना की हुब्लोट घड़ी (hublot watch) चुरा ली थी और असम आ गया था। 

DGP ने यह भी जानकारी दी कि जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है वो मूलत: असम के शिवसागर जिले का रहने वाला है। वहीं शिवसागर जिले के SP ने बताया कि गिरफ्तार शख्स दुबई में काम करता था और अगस्त 2021 में भारत वापस आया था।  शिवसागर के SP राकेश रोशन ने यह भी जानकारी दी कि उन्हें खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी जिसके तहत हमने एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने वाजिद हुसैन (wajid hussain) को मोरनहाट इलाके में उनकी ससुराल के घर से गिरफ्तार किया और दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की लिमिटेड एडिशन Hublot घड़ी भी बरामद की।