असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मामला दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। वैसे तो कई बार इस विवाद को खत्म करने के लिए बैठकें हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। हाल ही मे मिजोरम ने तो विवाद इलाके से अपनी सेना को हटा दिया है क्योंकि वहां बीएसएफ की तैनाती होगी। लेकिन मिजोरम ने यह कह कर अपनी सेना को हटाया है कि असम भी आर्थिक नाकाबंदी को हटाए। लेकिन असम की तरफ आर्थिक नाकाबंदी अभी भी जारी है। 

दोनों राज्यों के बीच बढ़ते सीमा तनाव में सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने राज्य के संवेदनशील हिस्सों में सीमा चौकियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीमा क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल सीमा के साथ वन क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है। असम की भूमि का लगभग 589 वर्ग किलोमीटर का हिस्सा पड़ोसी राज्यों द्वारा अतिक्रमण के अधीन है।


इसके अलावा, मिजोरम सरकार ने असम के इलाकों से अपने पुलिस कर्मियों की क्रमिक वापसी शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय (MHA) स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। हाल ही में असम-मिजोरम के सीमावर्ती इलाके भड़क गए थे। एमएचए के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की और असम और मिजोरम के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस विवाद के मामले में केंद्र सरकार भी हस्तक्षेप कर रही है।