असम के गवर्नर जगदीश मुखी (Governor Jagdish Mukhi) ने दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों (ASEAN) देशों के सहयोग के साथ व्यापार मार्गों को फिर से खोल दिया है। राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा कि "ASEAN देशों के साथ व्यापार मार्गों का पुन: उद्घाटन पूर्वोत्तर में आर्थिक विकास के द्वार खोल देगा।"

राज्यपाल जगदीश मुखी (Jagdish Mukhi) ने आगे कहा कि केंद्र ने 10 ASEAN देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्गों को विकसित करने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर में कार्बनिक उत्पादों, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन, और आसियान देशों के लिए देश के प्रवेश द्वार का भविष्य केंद्र बनने की क्षमता है।
जानकारी दे दें कि 10 ASEAN देश हैं:- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम। ASEAN अपने सदस्यों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इन दस देशों का एक क्षेत्रीय समूह है।