गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत उन्होंने कहा है कि हिंदू तभी बचेगा जब वो गर्व से कहेगा कि मैं हिंदू हूं। दरअसल, कर्नाटक के बेलागवी में शिव चरित्र कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि हर मुसलमान दावा करता है कि वो एक हैं। 

 

इसी तरह, हिंदुओं को भी यह बताना होगा कि वे पूरे गर्व के साथ हिंदू हैं। तभी सनातन धर्म वाले जीवित रह सकेंगे। और ये बता सकें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार वाले व्यक्ति हर जगह पर हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख चेहरे बन चुके सरमा ने कहा कि इस भूमि ने औरंगज़ेब जैसे शासकों को सहन किया है। इस भूमि ने छत्रपति शिवाजी महाराज को जन्म दिया था, जो उनके सामने खड़े हो सकते थे। कम्युनिस्ट इतिहासकारों का दावा है कि पूरा भारत औरंगजेब के नियंत्रण में। वह कहानी झूठी है। छत्रपति शिवाजी महाराज उससे सौ गुना अधिक बहादुर थे।

 

उन्होंने कहा कि "आधुनिक भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है। सीएम ने आधुनिक भारत की शक्ति की भी तारीफ करते हुए कहा कि आधुनिक भारत अपने टीके खुद बनाता है।'

 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नव भारत का सपना देखा है जहां वह अपने गरीबों के साथ खड़ा होगा। हम सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। हालांकि, मदरसों में नई सोच और विकास समर्थक सोच की जरूरत है।