असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल गुरुवार रात जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे विश्व शांति एवं कोरोना से मुक्ति के महायज्ञ में आहुतियां दीं और पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ से आशीर्वाद लिया।

सोनोवाल ने आश्रम में सबसे पहले आद्य शंकराचार्य की पादुका पूजन किया। फिर उन्होंने पुरी के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजन देवतीर्थ को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वह काफी देर आश्रम में रुके। 

उन्होंने अद्योक्षजानंद देवतीर्थ से समसामयिक विषयों पर चर्चा की। सुबह करीब पांच बजे मुख्यमंत्री का कारवां आश्रम से प्रस्थान कर गया। कोरोना काल में शंकराचार्य के इस आश्रम के द्वारा लगातार प्रभावित लोगों के अलावा गायों और वानरों का सेवा कार्य भी चला जो अभी भी जारी है। यज्ञ का यह अनुष्ठान अभी नवरात्र के बाद तक भी जारी रहेगा।