/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/08/15/a-1660533844.jpg)
असम के गुवाहाटी में असम विधानसभा को 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में रंग दिया गया। विधानसभा को लाइट्स सजाया गया है।
गौर हो कि 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के हिस्से के रूप में असम के उत्तरी लखीमपुर में 70 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देश की 75वीं स्वतंत्रता को देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव तीन दिवसीय लंबे कार्यक्रम के साथ मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान चलाया
असम में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अब तक करीब 53 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की ब्रिकी हो चुकी है। इस अभियान के तहत देश भर में निजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एएसआरएलएम) के तहत स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए 33 लाख तिरंगे बेचे गए हैं, जबकि अन्य 20 लाख उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से बेचे गए हैं। ऐसे में अब तक असम में 16.07 करोड़ रुपये से अधिक के राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंः खुशखबरीः सरकारी कॉलेजों में सभी छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी इस राज्य की सरकार
बता दें कि राज्य सरकार ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक शैक्षणिक संस्थानों सहित आवासों, सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में 80 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान जोरों पर है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे राज्य में अब तक 53 लाख से अधिक तिरंगे बेचे जा चुके हैं। सरमा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और अभियान से पहले राज्य में अब तक 16.07 करोड़ रुपये से अधिक के राष्ट्रीय झंडे बेचे जा चुके हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |