/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/28/01-1603873531.jpg)
असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में भारी वोटिंग देखी जा रही है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि असम विधानसभा चुनाव 2021 के तीसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 33.18% मतदान हुआ है। असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हैं। गुवाहाटी में कुल मतदान प्रतिशत 11.75% दर्ज किया गया है। जबकि जलिकुम्बरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13% मतदाता मतदान दर्ज किया गया है।
दिसपुर में 12%, गुवाहाटी पूर्व में 11% और गुवाहाटी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में 11% मतदाता मतदान हुआ है। इस चरण में, 337 उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य को कुल 79,19,641 मतदाताओं द्वारा ईवीएम में बंद किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच 40 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की पसंद का चुनाव करने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गुवाहाटी और निचले असम के 12 जिलों में मतदान के लिए लोगों को लंबी कतार में इंतजार करते देखा गया है।
असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 27 मार्च को हुआ था जबकि दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल 2021 को हुआ था। मतों की गिनती 2 मई, 2021 को होगी। चुनाव में कुल 25 महिला उम्मीदवार हैं। कुल 79,19,641 मतदाताओं में से, जो तीसरे और अंतिम चरण में मतदान करने के योग्य हैं, 40,11,539 पुरुष हैं, 39,07,963 महिलाएं और 139 ट्रांसजेंडर हैं। 40 विधानसभा सीटों में से 6 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दो अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |