असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APDCL) परीक्षा घोटाले (exam scam) को लेकर विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय (GU) में छापा मारा। कथित तौर पर, सेल पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय में ऑपरेशन कर रहा था और घोटाले से जुड़े 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार आज की छापेमारी में प्रकोष्ठ ने विश्वविद्यालय सचिव के कार्यालय से उत्तर पुस्तिकाएं जब्त की हैं। इससे पहले नवंबर में मुख्यमंत्री सतर्कता प्रकोष्ठ (Chief Minister's Vigilance Cell) ने भी विश्वविद्यालय में छापा मारा था और APDCL भर्ती परीक्षा से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जब्त किए थे।

मुख्यमंत्री के सतर्कता प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें APDCL परीक्षा की सभी OMR शीट को जब्त करने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता होगी। वे अब जिलेवार OMR शीट की व्यवस्था कर रहे हैं।
बता दें कि अगस्त 2021 में APDCL ने गौहाटी विश्वविद्यालय के साथ बैठक की थी। निर्णय के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए GU ने एक बाहरी परीक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया। 24 अगस्त, 2021 को APDCL ने 1.80 लाख उत्तरित OMR शीट मूल्यांकन के लिए जीयू को सौंपी। सूत्रों के मुताबिक, मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए GU ने NEICOM की भी मदद ली।

15 सितंबर, 2021 को मुख्यमंत्री सचिवालय ने मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ को सूचित किया कि APDCL की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हैं. मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने 04/2021 यू/एस 120बी/420/468/471  IPC, r/w PC (संशोधन) अधिनियम, 2014 की धारा 7/13(बी) के तहत मामला दर्ज किया और भर्ती के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। परीक्षा घोटाला के मुख्य आरोपी अताउर रहमान ने मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।