/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/30/a-1604035785.jpg)
गौहाटी उच्च न्यायालय ने असम पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) भर्ती घोटाले के प्रमुख अभियुक्तों में से एक अक्षय चंद बैद को जमानत दे दी है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने चांद और मामले के आठ अन्य अभियुक्तों को जमानत दे दी है। व्यवसायी अक्षय चंद बैद को सीआईडी ने पिछले साल अक्टूबर में एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।
अक्षय चंद बैद के स्वामित्व वाली कंपनी, अक्षय टेलीकम्यूनिकेशन को SI भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए एक उप-अनुबंध मिला था। प्रति रिपोर्ट के अनुसार, उच्च न्यायालय ने चंद को उनकी मेडिकल स्थिति को देखते हुए जमानत दे दी है। असम सरकार ने पिछले साल प्रश्नपत्र लीक होने के बाद 597 उप-निरीक्षकों को पुलिस बल में भर्ती करने के लिए एक लिखित परीक्षा रद्द कर दी थी।
CID की टीम के साथ असम पुलिस की एक विशेष टीम ने पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पीके दत्ता और पूर्व भाजपा नेता दिबन डेका सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घोटाले के सिलसिले में पूर्व मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण के भाई एपीएस अधिकारी कुमार संजीत कृष्णा को भी गिरफ्तार किया। इस घोटाले से जुड़े गई लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |