असम में नगरपालिका चुनाव (municipal elections) फरवरी 2022 में होने की संभावना जताई जा ही है। इसी कड़ी में असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने संकेत दिए कि क्षेत्रीय पार्टी असम सरकार में अपनी सहयोगी भाजपा के साथ मिलकर आगामी नगरपालिका चुनाव लड़ेगी।

अतुल बोरा ने बताया कि " भाजपा के साथ गठबंधन होगा, चाहे वह आगामी नगरपालिका चुनाव हो या किसी स्वायत्त परिषद चुनाव में। दोनों पक्षों ने इस मामले पर चर्चा की है। माननीय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने इस संबंध में स्पष्ट रूप से अपनी रुचि व्यक्त की है ”। असम के कैबिनेट मंत्री और AGP के कार्यकारी अध्यक्ष केशब महंत भी बोरा के साथ रहे।



AGP की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक पिछले महीने नगर निगम चुनावों की रणनीति और योजना पर विचार-मंथन करने के लिए हुई थी। गौरतलब है कि अगप और भाजपा दोनों ने राज्य स्तर पर गठबंधन में होने के बावजूद 2018 में अकेले पंचायत चुनाव (panchayat polls) लड़ा था। हालांकि क्षेत्रीय दल को चुनाव में वांछित परिणाम नहीं मिल सका।

बोरा (Atul Bora) ने आगे कहा कि आने वाले महीनों में क्षेत्रीय पार्टी का उद्देश्य अन्य 25 लाख सदस्यों को पार्टी में लाना होगा और पार्टी को जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि  'हमारा लक्ष्य पार्टी में 25 लाख नए सदस्यों को लाना होगा। हमारा दृढ़ विश्वास है कि असम के लोग पार्टी के सोचने के तरीके को समझने में सक्षम हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं। वे निश्चित रूप से हमारे साथ रहेंगे, ”।