/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/06/A23-1601976443.jpg)
असम के कार्बी आंगलोंग जिले के बोरलांगफोर थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में खौफनाक घटना सामने आई है। जहां दो महीने पहले ही हुई पति की मौत से विधवा हुई महिला के साथ 3 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना शाम लगभग 7:30 बजे के आस पास बताई जा रही है।
बलात्कारी की पहचान बोरलंगपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सरथे चिनथोंग गांव के निवासी उत्पल मजुमदार के रूप में हुई है। पीड़िता के पति का डेढ़ महीने पहले निधन हो गया था। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, पीड़ित महिला ने इस घटना के बारे बताया कि वह जो सहन कर चुकी है, वह सहन नहीं कर सकती। हैवान ने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ बलात्कार किया। मेरे पति हाल ही में गुजर गए। मेरे साथ जो हुआ है उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि पीड़िता ने सुबह मामला दर्ज किया है। पीड़िता दीपू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उपचाराधीन है। कार्बी स्टूडेंट्स एसोसिएशन (केएसए), बोरलंगफोर यूनिट ने कहा कि एक गैर-कार्बी ने एक कार्बी विधवा के घर में घुसने की हिम्मत की और उसके साथ बलात्कार किया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बलात्कारी को फांसी दी जानी चाहिए। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह आरोपियों को सजा दें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |