/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/19/a-1613709311.jpg)
अभिनेता वरुण धवन ने इस साल की शुरुआत में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी रचाई थी। इसके बाद वह अपने वैवाहिक जीवन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। खबरों के मुताबिक वरुण ने अब अपनी आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने अमर कौशिक की फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
वरुण और कृति इससे पहले भी रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में साथ काम कर चुके हैं। इस लिहाज से दोनों को पता होगा कि फिल्म के स्क्रिप्ट के हिसाब से कैसे काम करना है। वरुण को अमर की फिल्म 'स्त्री' काफी पसंद आई थी और वह इसी प्रकार की फिल्म करने के लिए उत्साहित थे। इस प्रोजेक्ट में भी वरुण एक राक्षस या दैत्य की भूमिका निभा सकते हैं।"
सूत्र ने कहा, "फिल्म की शूटिंग मई तक चलेगी क्योंकि इसका लंबा शेड्यूल निर्धारित किया गया है। फिल्म में VFX जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि फिल्म का दृश्य संयोजन बेहतर किया जा सके। हॉरर फिल्मों की शूटिंग के लिए यह आवश्यक भी है।" यह पहली बार है जब वरुण इस तरह की नई शैली की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसलिए वह अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।
वरुण और कृति के अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी को भी महत्वपूर्ण भूमिका में देखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। इस साल के अंत तक यह फिल्म रिलीज हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |