राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति यहां आईजी पार्क में अरुणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 20 फरवरी को राज्य की राजधानी पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ेंः अरुणाचल में मिला असम के मजदूर का सड़ा-गला शव, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 2 नाबालिग लड़कों को बचाया


आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा ने अरुणाचल प्रदेश की सातवीं विधान सभा के सदस्यों को भारत के राष्ट्रपति के अभिभाषण के मद्देनजर 21 फरवरी (मंगलवार) को ईटानगर में विधान सभा कक्ष में विशेष सत्र की बैठक के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दी अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के. टी. परनाइक को बधाई

वहीं दूसरी तरफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी को कांग्रेस की राजनीतिक वापसी के लिए बुनियाद मान रही पार्टी ने देश के सबसे सुदूर पूर्व अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की योजना पर चर्चा शुरू कर दी है। इस यात्रा को अरुणाचल के लोहित जिले के परशुराम कुंड से शुरू कर महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में समाप्त करने की रूपरेखा पर पार्टी चर्चा कर रही है। कांग्रेस के रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक होने वाले प्लेनरी सत्र के बाद पूरब से पश्चिम तक की राहुल की अगली यात्रा को अंतिम रूप दिए जाने के संकेत हैं। लंबे अर्से से राजनीतिक संक्रमण के दौर से रूबरू हो रही कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा ने राजनीतिक संघर्ष की दिशा दिखाई है और 2024 के सियासी संग्राम तक पार्टी इसे नरम नहीं पड़ने देना चाहती। इसीलिए दक्षिण से उत्तर के बाद अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पूरब और पश्चिम को जोड़ने की राहुल की प्रस्तावित यात्रा को पार्टी अपने प्रभावी सियासी अस्त्र के रूप में देख रही है।