/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/05/a-1607137373.jpg)
द पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) ने अपने एक विधायक को ससपेंड कर दिया है। कर्डो न्यागियोर को पार्टी विरोधी गतिवधियों में शामिल होने पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। निचला सियांग जिला से लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
पीपीए अध्यक्ष काहफा बेंगिया (Kahfa Bengia) ने बताया कि यह विधायक को पार्टी से निकालने का निर्णय उनके खिलाफ मिले सबूत के आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही काफी नुकसान उठा रही है। ऐसे समय में पार्टी नुकसान नहीं उठा सकती है। इसलिए विधायक को पार्टी से हटाया गया है।
उन्होंने कहा कि पीपीए क्षेत्रीय पार्टी है इसके बाद भी राज्य की राजनीति में पार्टी में कई वर्षों तक दल-बदल का विष्य प्रमुख रहा है। निलंबित किए गए विधायक अरुणाचल प्रदेश में मौजूद 60 विधाससभा की एक सीट से विधायक रहे हैं। इस समय में राज्य में भाजपा की 41 जनता दल की 7 और नेशल पीपुल्स पार्टी की 5 सीटें है। वहीं कांग्रेस की 4 सीटें जिसमें 2 इंटपेंड्स विधायक हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |