/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/23/01-1679552053.jpg)
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में कैटफिश की एक नयी प्रजाति की खोज की है। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक कैटफिश की नयी प्रजाति का नाम जेडएसआई की पहली महिला निदेशक धृति बनर्जी के नाम पर ‘एक्सोस्टोमा धृतिया’ रखा गया है, जो जीवों पर शोध में उनके योगदान के प्रति सम्मान दर्शाता है।
ये भी पढ़ेंः पूर्वी सियांग डीसी ने बाल शोषण रोकने के लिए लोगों से सहयोग मांगा
विज्ञप्ति के अनुसार नयी प्रजाति अरुणाचल प्रदेश में सियांग नदी की एक सहायक नदी सिकिंग धारा में पाई गई। कैटफिश इन पहाड़ियों की धाराओं में पाई जाने वाली एक छोटी मछली है। स्थानीय आदिवासी इसे ‘नोरंग’ कहते हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ में ग्राम चिखली में एक अनोखी मछली मिली थी। बता दें कि किसान नवल सिंह पैरी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। उन्होंने नदी में जाल डाला हुआ था। जब उन्होंने जाल को बाहर निकाला, तो उसमें अलग तरह की मछली फंसी हुई मिली।
ये भी पढ़ेंः यूएस मीडिया का दावाः अमरीका की खुफिया रिपोर्ट के बाद भारत ने तवांग में रोक दी थी चीनी घुसपैठ
नवल ने बताया कि वो तुरंत मछली को लेकर अपने परिचित एल्डरमैन बाबा सोनी के पास गया। वहां एल्डरमैन मुकेश रामटेके समेत कई लोग जुट गए। मुकेश ने बताया कि इस किस्म की मछली को हमारे क्षेत्र में पहली बार देखा जा रहा है। गूगल पर सर्च करने पर पता चला कि इसे सकर माउथ कैटफिश कहते हैं। यह मछली भारत से हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। इसे ब्लैक टाइगर फिश या ब्लैक टाइगर श्रृंप (झींगा) भी कहा जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |