/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/01/28/DAILYNEWS-1674889367.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के 37वें स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 20 फरवरी, 1987 को केंद्र शासित प्रदेश से राज्य का दर्जा मिला था। मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को गतिशीलता एवं देशभक्ति का पर्याय बताते हुए कई क्षेत्रों में देश की प्रगति में योगदान देने के लिए राज्य के लोगों की सराहना की।
ये भी पढ़ेंः एपीपीएससी विवादः मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दिया आश्वासन, पीएजेएससी ने वापस लिया अनिश्चितकालीन बंद
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने मिजोरम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिजोरम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मेहनती लोगों और उत्कृष्ट मिजो संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कामना की कि आने वाले समय में मिजोरम के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होती रहें।
ये भी पढ़ेंः अरुणाचल प्रदेश: APPSC पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प, राष्ट्रपति के पोस्टर फाड़े
इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में 37वें राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी।आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |