/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/19/01-1611031436.jpg)
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के जिन हिस्सों में लगातार बारिश होनी है, उसका पूर्वानुमान लगाया है। साथ ही कई राज्य ऐसे हैं जिनमें लगातार ना होकर बीच-बीच में में बारिश होती रहेगी। कई राज्यों में 12 से 14 फरवरी तक घना और अत्यधिक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार दीप समूह और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, अंडमान एवं निकोबार दीप समूह के कुछ इलाकों में 13, 14 और 15 फरवरी को भी लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के मुताबिक 13 व 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में भी बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, 14 और 15 फरवरी को अंडमान एवं निकोबार दीप समूह के अलावा अरुणाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरला और माहे के कुछ इलाकों में भी 15 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने देश के कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक सुबह के वक्त अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी जताई है। कई राज्यों में अत्यधिक कोहरे की स्थिति 12 से 14 फरवरी तक सुबह के वक्त कई राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में बने रहने की प्रबल संभावना जताई है। खासकर, पंजाब , हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में 12 और 13 फरवरी को सुबह के वक्त ज्यादा घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, 14 फरवरी को इन राज्यों के कुछ इलाकों में सिर्फ घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
इसके अतिरिक्त बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में भी 12 और 13 फरवरी की सुबह के वक्त घने कोहरे के छाये रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, उड़ीसा में भी 12 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने 11 फरवरी के मौसम को भी ऑब्जर्व करते हुए बताया है कि देश के केरल राज्य में बृहस्पतिवार का दिन का सबसे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान राजस्थान का रिकार्ड किया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |