अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा ने जीती कोरोना से जंग लगभग जीत है क्योंकि यहां रिकवरी रेट 98 फीसदी से ज्यादा है। जबकि हिमाचल और सिक्किम ही दो ऐसे मात्र राज्य हैं जिनकी रिकवी रेट 90 फीसदी से कम है।

देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब तक 1 करोड़ 76 हजार मरीजों में से 95.63% यानी 96 लाख 36 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। अच्छी बात है कि देश के 33 राज्य और केंद्र शासित राज्यों का रिकवरी रेट भी 90% से ज्यादा है। मतलब इन राज्यों के 90% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में 5 राज्य और यूटी दादरा एंड नागर हवेली, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा 98% से ज्यादा संक्रमित अब रिकवर हो चुके हैं। अब हिमाचल प्रदेश और सिक्किम दो ऐसे राज्य बचे हैं जहां रिकवरी रेट 90% से कम है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 89% और सिक्किम में 89.6% लोग ठीक हुए हैं।

देश में सोमवार को 19 हजार 141 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। 30 हजार 199 मरीज ठीक हुए और 300 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 11 हजार 372 की कमी आई। अब तक 1 करोड़ 75 हजार 422 केस आ चुके हैं। इनमें से 96.35 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। अब कुल 2.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।