/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/01/1-1641047477.jpg)
बीजिंग/ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में चीन की उकसाने वाली गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। दावा किया गया है कि हाल में ही भारतीय सेना (Indian army) का बुम ला (दर्रा) के पास चीनी सेना के एक गश्ती दल से आमना-सामना हुआ था। भारतीय सेना के हस्तक्षेप के बाद चीनी सेना को मजबूरन पीछे लौटना पड़ा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। हालांकि, भारतीय सेना या किसी आधिकारिक स्रोत से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
बुम ला दर्रे के पास का वीडियो बताया जा रहा
दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को अरुणाचल प्रदेश के बुम ला के पास शूट किया गया है। 1962 युद्ध के दौरान इस इलाके में भारतीय और चीनी सेना के बीच भीषण युद्ध हो चुका है। अब इस इलाके में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। वीडियो में एक छोटी नदी के एक तरफ भारतीय सैनिक और दूसरी तरफ चीनी सैनिक खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में भारतीय सेना के एक अधिकारी ने चीनी सैनिकों से अंग्रेजी में कहा कि "... हम यथास्थिति बनाए रखने में विश्वास करते हैं। आप भी वही बनाए रखें। समझे?" चीनी सैनिक ने जवाब दिया कि "हां, हां... मैं समझता हूं," उसने आगे कहा कि "आपके कमांडर ने कहा कि हम यहां बुम ला तक पहुंच सकते हैं और आप भी यहां पहुंच सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'' इस पर भारतीय सैनिक ने कहा कि ''मैं अपने कमांडर से स्पष्ट करूंगा।"
ताजा वीडियो में किसी तारीख का उल्लेख नहीं है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल में ही शूट किया गया है। कुछ दिन पहले ही चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 15 और स्थानों के लिए चीनी अक्षरों, तिब्बती और रोमन वर्णमाला के नामों की घोषणा की है। इन्हीं नामों का इस्तेमाल अब चीन के आधिकारिक नक्शे में किया जाएगा। चीन का यह कदम भारतीय इलाके पर अपने दावे को मजबूत करने से जुड़ा हुआ है।
चीन ने एलएसी के आसपास कई आधुनिक गांवों का भी निर्माण भी किया है। भारत-चीन के बीच जारी तनातनी को देखते हुए आम नागरिक इन गांवों में रहने से हिचकिचा रहे हैं, लेकिन चीन इन लोगों को तरह-तरह के लालच देकर फांसने की कोशिश कर रहा है। कुछ दिनों पहले अमेरिकी रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारत से लगी सीमा के नजदीक गांव का निर्माण किया है।
Interception Of Chinese PLAGF Troops By Indian Army Near Bum La, Arunchal Pradesh..??⚡️?? pic.twitter.com/tmeVftpKXQ
— ????? ?????? (@Kunal_Biswas707) December 31, 2021
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |