ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को परनाइक को पूर्वोत्तर राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया।

यह भी पढे़ं- Kiss Day पर रहे सावधान! किस करने से हो सकती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां

खांडू ने ट्वीट किया, 'लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने पर सम्मान और बधाई।' उन्होंने कहा, “आपके विशाल अनुभव से सीखने और हमारे राज्य की समृद्धि के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।'

यह भी पढे़ं- भूकंप के नाम पर टैक्स वसूलता था तुर्की, जानिए अब कैसे आया आर्दोआन की सत्ता पर संकट

परनाइक ने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बी. डी. मिश्रा का स्थान लिया। डॉ बी. डी. मिश्रा को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।