/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/20/a-1618913040.jpg)
अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म भेडिया को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। एक्टर अक्सर शूट के दौरान की फोटो वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोज शेयर कर बताया है कि एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म अरूणाचल प्रदेश शेड्यूल को रैप कर लिया है।
इन तस्वीरों में अभिनेता वरुण धवन एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वरुण धवन टी-शर्ट के साथ ब्लैक कलर जैकेट में दिख रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस कृति पिंक कलर स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं। फोटोज में वरुण और कृति बेहद खुशी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक फोटोज को साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर वरुण धवन ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘क्या लगती है रब्बा। बहुत मजा आया आपके साथ कृति सेनन।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कृति सेनन ने भेडिया के शेड्यूल को रैपअप कर लिया है और अब वो जीरो से जाने वाली हैं। हम दोनों तुम को याद करेंगे।’
वहीं कृति सेनन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है और फिल्म के अपने जीरो शेड्यूल को रैपअप करने की जानकारी दी है।
हाल ही में कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता केक काट कर खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता वरुण धवन केक काट कर खिलाते नजर आ रहे हैं, तभी एक छोटा-सा बच्चा केक खाने की कोशिश करता लेकिन वरुण उसकी ओर ध्यान नहीं देते और जिसकी गोद में बच्चा है वो उसको केक खिला देते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |